कैप्टन अंशुमन की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी! दिल्ली पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन
Comment on martyr Captain Anshuman wife: शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की धर्मपत्नी स्मृति पर अभद्र कमेंट करना सोशल मीडिया यूजर को काफी भारी पड़ गया। इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
बताते चलें कि साल 2023 में शहीद हुए कैप्टन अंशुमन का पूरा परिवार इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति चक्र मिला। इसे लेने उनकी मां और पत्नी पहुंची थीं। इस बीच कैप्टन की पत्नी स्मृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं।

यूजर ने की थी अभद्र टिप्पणी
इतने में एक यूजर ने इस तस्वीर पर अभद्र टिप्पणी कर ली। मगर अब उसे ऐसा करना भारी पड़ गया, जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। अब ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
मां और पिता का साफतौर पर झलका दर्द
शहीद कैप्टन के परिवारवालों का भी बयान सामने आया है, जिसमें मां औरपिता का दर्द साफतौर पर झलक रहा है। कैप्टन की मां ने साफ कहा कि एक मां का दर्द कोई भी नहीं समझ सकता है। वो बस एक मां ही जान सकती है। मैंने वीरता पुरस्कार लिया तक नहीं।
पिता ने कही दिल की बात
उन्होंने कहा कि मैंने बस हाथ लगाया। वहीं पिता ने दूसरी ओर कहा कि मैंने तो कीर्ति चक्र को छूना दूर देखा तक नहीं। वहीं बहू पर कई तरह के आरोप भी लग रहे हैं। फिलहाल शहीद कैप्टन का पूरा परिवार सुर्खियों में बना हुआ है। कई इंटरव्यू में मां और पिता का दर्द साफतौर पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications