आतंकी हमले की चेतावनी के बाद किले में तब्दील हुई दिल्ली
नई दिल्ली (ब्यूरो)। पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और फिऱ अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगामी भारत यात्रा को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्वस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले की भी जानकारी मिली है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जब से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है, उस समय से आतंकी खतरा और बढ़ गया है।

राजधानी के सभी जिलों के पुलिस प्रमुखोंको निर्देश दिए गए है कि वह अपने यहां के प्रमुख स्थलों पर हिट टीम को तैनात करे ताकि आतंकियों से सख्ती से निपटा जा सके। इसके बाद उत्तरी जिला पुलिस ने शुक्रवार को अपने हिट टीम को छह स्थलों पर तैनात कर दिया। इनमें लाल किला, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, फाउंटेन चौक, बंग्लो रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, विधान सभा सिविल लाइंस शामिल है।
आत्याधुनिक हथियार
एके 47 और एमपी 5जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस टीम के प्रत्येक एक जिप्सी पर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने सुरक्षा बलों के साथ तेज तर्रार कमांडो अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे।
पाक समर्थित आतंकी सक्रिय
जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों से दिल्ली पुलिस को यह सूचना मिली है कि पाक समर्थित आतंकी संगठन दिल्ली को निशाना बनाने के फिराक में हैं और इस काम को अंजाम देने में लश्कर-ए-तैयब्बा, जैश-ए- मोहम्मद तथा इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी जुटे हैं।
आतंकी खतरा
खुफिया ब्यूरो की ओर से लगातार इस बारे में सूचना मिल रही है कि राजधानी में आतंकी खतरा बढ़ गया है और इस बात को बल तब मिला जब शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में आतंकी हमला किया गया। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि राजधानी में हिट टीम की तैनाती अभी दो-तीन जिलों में की गई है और बाकी जिलों में एक-दो दिनों में कर दी जाएगी।
हालातों को देखते हुए अत्याधुनिक हथियारों से लैस हिट टीम को जगह- जगह तैनात किया गया है। इस टीम के एक-एक सदस्य को कमांडो ट्रेनिंग दी गई है। हिट टीम को आतंकी हमला होने की स्थिति में आतंकियों पर सीधे गोली चला दिए जाने का आदेश है।












Click it and Unblock the Notifications