पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन जारी, मोमबत्तियां हाथों में लिए हेडक्वार्टर के सामने जमे

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की मारपीट के खिलाफ आज दिल्ली पुलिस के जवान सड़क पर उतर आए हैं...

नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट के खिलाफ दिल्ली पुलिस के जवान आज पुलिस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों पर काली पट्टी बांधकर किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक शामिल हैं। पुलिसकर्मियों ने अफसरों पर उनका साथ ना देने का भी आरोप लगाया। पढ़िए, पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन का लाइव अपडेट।

delhi police

LIVE Feed
Nov 05, 2019, 7:03 PM IST

सतीश गोलचा ने ऐलान किया कि तीस हजारी कोर्ट में हिंसा के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों को 25,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
Nov 05, 2019, 7:02 PM IST

स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर ) सतीश गोलचा ने प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों को शांत करते हुए कहा, पुलिसवालों का गुस्सा बिल्कुल सही लेकिन मुद्दे को सड़क पर उठाएंगे तो किसको फायदा होगा। आप मेरी बात मानिए और ड्यूटी पर लौटिए।
Nov 05, 2019, 6:30 PM IST

पुलिसकर्मियों के परिवार वाले भी सड़क पर उतर गए हैं। सैकड़ों की तादाद में पुलिसवालों के परिवार के लोग इंडिया गेट पर पहुंचे हैं।
Nov 05, 2019, 6:29 PM IST

प्रदर्शन खत्म करने को पुलिसकर्मियों ने 6 मांगें रखी हैं। इससे पहले वो मानने को राजी नहीं हैं।
Nov 05, 2019, 6:28 PM IST

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) देवेश श्रीवास्तव ने प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से वादा किया है कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी।
Nov 05, 2019, 5:26 PM IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया और दूसरी बार एसोसिएशन को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस गृह मंत्रालय के हाईकोर्ट से 'वकीलों पर कार्रवाई न करने' के आदेश पर सफाई देने के लिए कहने के बाद जारी किया गया है।
Nov 05, 2019, 5:24 PM IST

बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कहा है कि वो दिल्ली पुलिस के साथ खड़ी है। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई है उसकी वो निंदा करते हैं और मामले की जांच की मांग करते हैं।
Nov 05, 2019, 5:22 PM IST

दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग इंडिया गेट पर विरेध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Nov 05, 2019, 5:21 PM IST

दिल्ली ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजीव खुराना ने कहा कि हम लोग शहर की सुरक्षा करते हैं। त्योहार तक नहीं मनाते, हम ड्यूटी से दूर नहीं रह सकते।
Nov 05, 2019, 4:51 PM IST

दिल्ली ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने की अपील की है।
Nov 05, 2019, 4:28 PM IST

पुलिस के आला अधिकारी लगातार प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने के लिए अपील कर रहे हैं। सात घंटे से ज्यादा समय से पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय के सामने हैं।
Nov 05, 2019, 4:22 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि वकीलों और पुलिस के बीच जो विवाद हुआ है। उससे बचना है तो अदालतों में पुलिस की जगह सीपीआरएफ नियुक्त की जाए।
Nov 05, 2019, 2:15 PM IST

दिल्ली पुलिस के नाराज पुलिसकर्मियों ने की नारेबाजी, कहा- हमारा सीपी कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो
Nov 05, 2019, 1:28 PM IST

गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उपराज्यपाल को दिया नाराज पुलिसकर्मियों का मामला सुलझाने का निर्देश
Nov 05, 2019, 1:01 PM IST

वकीलों और पुलिस के बीच हुए टकराव के मामले में दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
Nov 05, 2019, 1:00 PM IST

पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के सामने पुलिसकर्मियों ने लगाए नारे- हमारा सीपी कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो
Nov 05, 2019, 12:56 PM IST

हमसे यह अपेक्षा की जाती है कि कानून के रक्षक के तौर पर हम राजधानी में कानून-व्यवस्था को बनाए रखेंगे: अमूल्य पटनायक
Nov 05, 2019, 12:56 PM IST

मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं, यह हमारे लिए एक परीक्षा की घड़ी है: पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक
Nov 05, 2019, 12:56 PM IST

हमें कानून और व्यवस्था सुनिश्चित रखने की अपनी जिम्मेदारी को निभाने की जरूरत है: पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक
Nov 05, 2019, 12:53 PM IST

आप लोगों की समस्याओं पर बहुत जल्द कदम उठाए जाएंगे, न्यायिक जांच होने तक इंतजार करें: अमूल्य पटनायक
Nov 05, 2019, 12:53 PM IST

पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने की विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से अपील, कहा- आप लोग ड्यूटी पर लौटें
Nov 05, 2019, 12:48 PM IST

कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस के सामने परीक्षा की घड़ी है, हमारे सामने पहले भी कई चुनौतियां आई हैं: अमूल्य पटनायक
Nov 05, 2019, 12:48 PM IST

पुलिस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक
Nov 05, 2019, 12:48 PM IST

पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे स्पेशल सीपी क्राइम सतीश गोलचा
Nov 05, 2019, 12:48 PM IST

स्पेशल सीपी सतीश गोलचा ने दिया आश्वासन, कहा- आपके बीच जरूर आएंगे पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक
Nov 05, 2019, 12:22 PM IST

पुलिस हैडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों ने लगाए 'वी वांट जस्टिस' के नारे, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Nov 05, 2019, 12:19 PM IST

विरोध प्रदर्शन से सड़क जाम, वाहन चालकों को दिल्ली गेट और राज घाट से जाने वाली सड़कों का उपयोग करने की दी गई सलाह
Nov 05, 2019, 12:18 PM IST

पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन के कारण आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर जाने वाली सड़क पर बंद की गई ट्रैफिक की आवाजाही
Nov 05, 2019, 12:14 PM IST

डीसीपी ने विरोध-प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों से की अपील, कहा- आपकी बात सुनी जाएगी, तत्काल काम पर लौटिए
Nov 05, 2019, 12:14 PM IST

विरोध-प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे ईस्ट दिल्ली के डीसीपी, कहा- मामले को ऊपर तक लेकर जाएंगे
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+