योग कार्यक्रमों के चलते दिल्ली में कई जगह ट्रैफिक रूट बदले हैं, बाहर निकलने से पहले जरूर चेक करें
रांची। आज पूरा देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, इस मौके पर दिल्ली में कई जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसके कारण आज कई जगहों के ट्रैफिक रूट बदले गए हैं, आज कई स्थानों पर सुबह पांच बजे से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है, कहीं-कहीं तो दिन के 11 बजे तक ही रूट बाधित है लेकिन कहीं-कहीं पर रूट चेंज का टाइम उसके आगे दिन के लिए भी है।

लाल किला पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हो रहा है, यहां करीब 30 हजार लोगों की भीड़ है ऐसे में लोगों के कारों और बाइकों को खड़ा करने की व्यवस्था परेड ग्राउंड की पार्किंग, सुनहरी मस्जिद और तिकोना पार्क में की गई है। इसलिए नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो धैर्यपूर्वक आज अपना काम करें।
राजपथ और इसके आसपास के पार्कों में भी योग दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं, इस दौरान वाहन चालक रफी मार्ग, एमएलएनपी से विंडसर प्लेस के बीच जनपथ और क्यू प्वाइंट से जसवंत सिंह गोल चक्कर के बीच मान सिंह रोड का प्रयोग करने से आप बचें क्योंकि यहां भी पार्किंग व्यवस्था को आज बदला गया है तो वहीं आज आप कोशिश करें कि मौलाना आजाद रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, के. कामराज मार्ग और राजेंद्र प्रसाद मार्ग की ओर न निकलें। इसके अलावा विजय चौक से मान सिंह क्रॉसिंग तक राजपथ की ओर जाने में भा आपको दिक्कत हो सकती है क्योंकि यहां पर भी कई जगह वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications