दिल्ली पुलिस ने VHP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स को लिया हिरासत में, पूछताछ में किया ये खुलासा

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 27 जुलाई : विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। 26 वर्षीय व्यक्ति ने वीएचपी के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश से हिरासत में ले लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी ने विहिप और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे संगठनों का ध्यान खींचने के लिए फर्जी धमकी दी थी। सेंट्रल पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने कहा कि आरोपी व्यक्ति की पहचान प्रिंस पांडे के रूप में हुई है। आरोपी खुद को ग्रैजुएट होने का दावा करता है।

धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया

डीसीपी ने कहा कि हमें दोपहर करीब 12.40 बजे वीएचपी से फोन आया कि एक व्यक्ति उनकी इमारत में घुस गया और बम की धमकी दे रहा था। इसके बाद प्रिंस पांडे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार के एक सदस्य को हाल ही में धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया था। वह आरएसएस और अन्य संगठनों से मदद लेना चाहता था।

इस वजह से दी धमकी

डीसीपी ने कहा कि वह खुद को आरएसएस समर्थक बताते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी शिकायतों को लेकर आरएसएस मुख्यालय गए थे। उन्होंने कहा कि वह इस बात से नाराज हैं कि उनके रिश्तेदार की मदद के लिए कोई नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने उनकी मदद नहीं की और फिर उन्होंने नेताओं का ध्यान खींचने के लिए धमकियां देने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- Land for Job Case: लालू यादव के OSD रहे भोला यादव को CBI ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+