दिल्ली पुलिस कमिश्नर बस्सी की होगी छुट्टी?

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बी.एस.बस्सी आजकल कायदे से सो नहीं पाते होंगे। उनके ऊपर दो तरह के दबाव है। पहला, राष्ट्रीय राजधानी में हाल के दिनों में कई गिरिजाघरों में तोड़फोड़ और शुक्रवार को एक स्कूल में हुई तोड़फोड़ । दूसरा, दिल्ली में पुलिस वालों पर बढ़ते हमले।

जानकारों का कहना बस्सी की छुट्टी हो सकती है अगर वह अल्पसंख्यक प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा की संपूर्ण स्थिति में सुधार लाने में विफल रहे।

पीएम की पाठशाला

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी क्लास भी ली थी। इससे पहले उन्हें गृह मंत्री राजनाथ सिंह कस चुके हैं। राजनाथ सिंह ने पुलिस आयुक्त से बात की और उन्हें तेजी से जांच कराने के निर्देश दिए और स्कूल हमले के जिम्मेदार अपराधियों का पता लगाने को कहा। जाहिर है,उनकी स्थिति कमजोर होती जा रही है।

बस्सी से निराश

जानाकरों का कहना है कि सरकार में शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व बस्सी के कथित लापरवाह रुख से निराश है। उनकी नियुक्ति पूर्व संप्रग सरकार के दौरान हुई थी और उनके कार्यकाल में ही हाल के महीनों में ये घटनाएं हुई हैं।

सूत्रों ने कहा कि बस्सी ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व को करीब एक पखवाड़े पहले महानगर में कानूऩ-व्यवस्था की स्थिति सुधारने से अवगत कराया। दक्षिण दिल्ली में कल एक ईसाई स्कूल में तोड़फोड़ तीन महीने में ईसाई प्रतिष्ठान पर छठा हमला है जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस्सी को समन कर इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

बता दें कि बस्सी को 2013 को पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया जब सुशील कुमार शिंदे गृह मंत्री थे। इसके अलावा दिल्ली में पुलिस कर्मियों पर हमले के कारण भी उनकी आलोचना हो रही है। पूछा जा रहा है कि उनके नेतृत्व दिल्ली पुलिस अपराधियों के आगे कमजोर क्यों पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+