पुरुष का वेश बनाकर लोगों को लूटती थी महिला, दो 'बीवीयों' के लिए कर रही थी ऐसा
उत्तर पूर्व दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुरुषों सा भेष बनाकर पिछले काफी दिनों से लूट की वारदात को अंजाम दे रही थी। इस 'लेडी स्नैचर' को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। उत्तर पूर्व दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुरुषों सा वेश बनाकर पिछले काफी दिनों से लूट की वारदात को अंजाम दे रही थी। इस 'लेडी स्नैचर' को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 15 से 20 वारदातों को अंजाम दे चुकी लेडी स्नैचर ये सब अपनी दो पत्नियों के लिए कर रही थी।

पुलिस ने बुधवार को करावल नगर से एक लड़की को गिरफ्तार किया है जो पुरुष का वेश बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे रही थी। ऐसा वो अपनी दो पत्नियों के लिए कर रही थी। बुधवार को करावल नगर में इस लेडी स्नैचर ने कोचिंग से लौट रहे एक युवक को लूटना चाहा। पीड़ित युवक अपने दोस्तों के साथ कोचिंग से लौट रहा था जब लेडी स्नैचर ने उसे रोककर उससे मोबाइल मांगा।
जब लड़के ने उसे मोबाइल देने से मना कर दिया तो वो सर्जिकल ब्लेड दिखाकर उसे डराने लगी। लड़के डर गए और लेडी स्नैचर उनका फोन लेकर तुरंत फरार हो गई। तब युवक ने उसका पीछा किया और पुलिस को इस वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने पहुंच कर आखिर इस लेडी स्नैचर को गिरफ्तार किया। खुद पुलिस भी ये देखकर हैरान रह गई कि उसके साथ दो लड़कियां और भी थीं जो उसकी पत्नियां थीं। आरोपी लेडी स्नैचर डांस सिखाती थी लेकिन क्लास बंद होने से उसके पास कोई काम नहीं बचा था। उसने दो लड़कियों से शादी भी कर रखी थी जिनका खर्चा भी वो उठाती थी।
ये भी पढ़ें: बंपर वैकेंसी: उत्तर प्रदेश में 68500 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, जानें कब होगी परीक्षा












Click it and Unblock the Notifications