जम्मू पत्थरबाजी मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में हुए पत्थरबाजी मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हुए पत्थरबाजी मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इन तीनों का संबंध जम्मू कश्मीर के बारामूला और सापोर इलाके से है।

Delhi Police arrested 3 youths belonging to Baramulla (J&K) from New Friends Colony for stone-pelting cases.

अब तक की जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सापोर के रहने वाले इन युवकों को गिरफ्तार किया। इन तीनों युवकों को जम्मू कश्मीर में हुए पत्थरबाजी मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान यावर मुजफ्फर, वसीम दर और दानेश दर के तौर पर हुई है। पुलिस को शक है कि ये तीनों ही इस पत्थरबाजी कांड में शामिल थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुराने श्रीनगर शहर में पाकिस्तानी झंडे लहराने वाले नौजवानों की सुरक्षा बलों से झड़प हो गई थी। नौजवानों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया था। नौजवानों ने अपने चेहरों पर नकाब डाले हुए थे। कुछ नौजवान हरे और सफेद रंग के पाकिस्तानी झंडे लहरा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+