नोएडा में एमिटी के छात्र को कार से खींचकर सड़क किनारे बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
नोएडा के सेक्टर 126 इलाके में कुछ युवकों ने एमिटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र को उसकी कार से खींचकर बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ लोग लड़के को उसकी कार से खींचकर सड़क किनारे ले जाते और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक लड़की भी नजर आ रही है जो युवकों के जाने के बाद लड़के को बचाती है।
यह भी देखें: ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका, देखें Video

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि वीडियो करीब एक माह पुराना है। युवक दिल्ली का रहने वाला है और एमिटी यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी तीसरे वर्ष का छात्र है। वह एम 3 एम बिल्डिंग के पास एक महिला मित्र के साथ सफेद फॉर्च्यूनर में बैठा था। तभी तीन युवक उनकी कार के पास आए, खिड़की खोली और बातचीत करने लगे।
बातचीत के दौरान युवक उसे बाहर खींचने का प्रयास करते हैं। जब लड़का विरोध करता है, तो वे उसे बाहर खींचते हैं और लात-घूंसों से हमला करते हैं।लड़का अपना बचाव करता है और सड़क पर गिर जाता है। तभी दूसरा युवक आता है और लात मारना शुरू कर देता है। बदमाश उसकी पिटाई करने के बाद मौके से फरार हो जाते हैं।
Amity University, Noida, a group of rowdy youths pulled a student out of a car and beat him.
Gundo ke chale jaane ke baad car se mahila utri aur unhone pehle jooto ki jaan bachayi aur baad me yuvak ki. pic.twitter.com/uP8x078Fry
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) April 13, 2024
वीडियो में लड़की को कार से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। वह सड़क से युवक के जूते उठाकर कार में रख लेती है। फिर युवक कराहते हुए खड़ा हो जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पीड़ित छात्र से संपर्क किया। वह इस समय चंडीगढ़ में हैं। मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़िता से संपर्क किया है। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो करीब 20 मीटर दूर कार में बैठे किसी शख्स ने बनाया है।
यह भी देखें: कौन हैं विनीता और प्रीति? जिनकी अश्लील रील्स ने काटा बवाल, अब नोएडा पुलिस ने किया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications