Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, वजह फिर से पराली, NASA की तस्वीरों ने खोला राज

नई दिल्ली। इस वक्त देश का दिल प्रदूषण की चपेट में हैं, यहां धुंध इस कदर हावी है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, चारों ओर कोहरे सा माहौल है, ये हाल केवल दिल्ली का ही नहीं बल्कि इसके सटे शहरों का भी है, पूरे एनसीआर पर सोमवार को स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है, सुबह 7 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 708 रिकॉर्ड किया गया है तो वहीं वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 919, आनंद विहार में 924, नोएडा सेक्टर -62 में 751, वसुंधरा में 696 रिकॉर्ड किया गया है।

Recommended Video

    Delhi Air Pollution की Nasa की Photos ने खोली पोल, खूब जलाई जा रही है पराली । वनइंडिया हिंदी
    राजधानी में प्रदूषण की एक बड़ी वजह पराली जलाना

    राजधानी में प्रदूषण की एक बड़ी वजह पराली जलाना

    राजधानी में प्रदूषण की एक बड़ी वजह पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली को बताया जा रही है, इस बीच नासा ने आज एक सैटेलाइट तस्वीर जारी की है, जिसने ये पूरी तरह से सत्यापित कर दिया है कि पराली का धु्ंआ ही राजधानी में जहर घोल रहा है।

    नासा ने शेयर की तस्वीर

    नासा की ओर से शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि पंजाब के अधिकतर इलाकों में पराली जल रही है, हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में पराली जलाई जा रही है, तस्वीर में लाल निशान पराली को दिखा रहे हैं, जिसके मुताबिक कुल 2900 जगहों पर पराली जलाए जाने से दिल्लीवासियों को दमघोंटू हवा का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थिति है चिंताजनक

    नासा के मुताबिक बीते कुछ दिनों में पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में फिर से इजाफा हुआ और यही वजह है कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में प्रदूषण का स्तर पहले से और खराब हो गया है और इसे रोका नहीं गया तो आने वालों दिनों में स्थिति और भी भयावह ही होगी।

    ऐसे रखें अपना ख्याल

    ऐसे रखें अपना ख्याल

    • आप जब भी घर से बाहर निकलें तो हमेशा मॉस्क लगाकर ही निकलें।
    • घरों मं नंगे पांव ही चलें,ऐसा करने से आपका शरीर नुकसान ना करने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आएगा और आपकी रोधक क्षमता को बढाएगा।
    • अपने शरीर की नाभी में सरसों का तेल लगाएं इससे भी रोधक क्षमता बढ़ती है।
    • अपने खाने में हल्दी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
    • सुबह और रात में सैर को ना निकलें क्योंकि इस समय प्रदूषित हवा का असर ज्यादा होता है।
    • खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें जो कि आपको अंदर से स्वस्थ रखेगी।
    • घर में हरे पौधे लगाएं जिससे आपके घरों की हवा शुद्ध और स्वच्छ हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+