Pollution: आज भी जहरीली हवा की चपेट में दिल्ली, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर

Recommended Video

    Delhi Pollution: फिर जहरीली हुई Air, अगले तीन दिन तक Relief नहीं । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को रविवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है, आज भी यहां के लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 का स्तर 230 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 218 दर्ज किया। ये दोनों स्तर ही खराब श्रेणी में माने जाते हैं, हालांकि वायु की गुणवक्ता में पहले से सुधार हुआ है और आने वाले तीन दिनों में ये सुधार बढ़ेगा।

    आज भी जहरीली हवा की चपेट में दिल्ली

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज शाम से सुधार देखने को मिल सकता है और अगले तीन दिनों में यहां की हवा बेहतर होगी, हालांकि प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी के बीच ही रहने की उम्मीद है, तो वहीं वहीं गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता का स्तर 325 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है । रविवार को वसुंधरा इलाके में वायु प्रदूषण का स्तर 325 दर्ज किया गया।

    ग्रीनपीस ने सरकार के दावे को गलत बताया

    पर्यावरण के लिए काम करने वाली गैरसरकारी संस्था ग्रीनपीस इंटरनेशनल ने दिल्ली में प्रदूषण घटाने के आम आदमी पार्टी के दावे को गलत करार दिया है। ग्रीनपीस के मुताबिक, दिल्ली में पिछले कुछ सालों में प्रदूषण का स्तर 25% नहीं घटा है। संस्था ने कहा कि अगर दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता और सैटेलाइट डेटा के साथ पेट्रोल-डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों की बढ़ती खपत के आंकड़ों को मिलाकर देखें तो सरकार का पिछले कुछ सालों में 25% प्रदूषण घटने का दावा ठीक नहीं लगता जबकि दिल्ली के सीएम का दावा है कि दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 2012-2014 के 154 के औसत से 2016-2018 में 115 तक आ गया है। यह पीएम 2.5 में करीब 25% की कमी है।

    ऐसे करें बचाव

    ऐसे करें बचाव

    • घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
    • हरियाली बढ़ाएं, इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं
    • घर से आसपास कचरा न जलाएं।
    • छोटे बच्चों को ऐसे पार्क में खेलने न भेजें जिसके आसपास से बहुत ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है।
    • इसके बजाए इनडोर एक्टिविटीज पर ही जोर दें।
    • खानपान में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ाएं। जैसे - सोयाबीन, अखरोट, समुद्री मछली, काजू, अलसी का बीज।
    • विटामिन-सी युक्त चीजें खाएं। संतुलित भोजन करें और पर्याप्त नींद लें।
    • नियमित एक्सरसाइज करें।
    • खासतौर पर फेंफड़ों के लिए फायदेमंद प्राणायाम करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+