लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम

दिल्ली एनसीआर और गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

नई दिल्ली, 23 सितंबर: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश को देखते हुए शुक्रवार को नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम में प्रशासन ने सभी निजी और कॉर्पोरेट दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को आज घर से काम करने की सलाह दी है। पढ़िए, दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जुड़े सभी अपडेट।

Recommended Video

    Delhi Rain: Delhi-NCR में मूसलाधार आफत, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी |*News
    weather

    लाइव अपडेट्स:-

    LIVE Feed
    Sep 23, 2022, 11:01 AM IST

    लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम
    Sep 23, 2022, 11:00 AM IST

    हरियाणा के गुरुग्राम में राजीव चौक के पास अंडरपास हुआ जलमग्न, आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी
    Sep 23, 2022, 9:29 AM IST

    गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी- लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कुछ जगहों पर जलभराव, अनुरोध है कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले
    Sep 23, 2022, 9:24 AM IST

    नोएडा में आज बंद रहेंगे कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूल, पिछले दो दिन से लगातार जारी है बारिश
    Sep 23, 2022, 9:19 AM IST

    हरियाणा: गुरुग्राम के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद जगह जगह जलभराव, सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी
    Sep 23, 2022, 9:10 AM IST

    भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आज जारी किया है ऑरेंज अलर्ट, मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी
    Sep 23, 2022, 9:08 AM IST

    गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने निजी और कॉर्पोरेट दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को आज घर से काम करने की दी सलाह
    Sep 23, 2022, 9:02 AM IST

    दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही है बारिश, आज नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+