दिल्ली-मुंबई ने बढ़ाई कोरोना को लेकर चिंता, एक दिन में दोगुने नए केस मिले

नई दिल्ली/ मुंबई, 29 दिसंबर: आने वाले नए साल से पहले कोरोना के नए मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बढ़ते कोरोना के नए मामले आने वाली लहर की ओर इशारा तो नहीं कर रही है, यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि एक ही दिन में जहां मुंबई में कोरोना के मामलों में 82 से ज्यादा फीसदी उछाल देखने को मिली है तो दूसरी तरफ दिल्ली में 86 फीसदी मामले बढ़ गए हैं।

COVID-19

दिल्ली में 86 फीसदी की उछाल

सबसे पहले बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में बुधवार को कोरोना के नए मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 923 नए पॉजिटिव केस रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं 344 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं, हालांकि राहत भरी खबर यह है कि आज किसी भी मरीज की कोरोना से जान नहीं गई। वहीं अभी भी दिल्ली में 2,191 एक्टिव केस है।

दिल्ली में कल यानी मंगलवार को 496 मामले मिले थे, साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई थी। ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि कल तक जो रफ्तार 50 फीसदी थी, वो आज 88 के पास हो चुकी है। कल से मामलों में 86 प्रतिशत की छलांग देखी गई है और आज मिले केस 30 मई के बाद से सबसे ज्यादा है। दिल्ली में कुल पॉजिटिव मामले 14,45,102 पहुंच गए है, वही अब तक 25,107 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं।

मुंबई मे 82 प्रतिशत से अधिक रफ्तार

वहीं मुंबई में भी कोरोना का विस्फोट देखने को मिला है। बुधवार को मुंबई में 2,510 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत और 251 ठीक होकर घर लौटे हैं। मुंबई में कोविड के जो नए मामले दर्ज किए गए, जो कल (मंगलवार) के 1377 मामलों की तुलना में 82 प्रतिशत अधिक है।

मुंबई बड़े पैमाने पर संक्रमण की चपेट में आ सकता है। मुंबई के अगर ऐसे ही हालात रहे तो स्थिति कंट्रोल के बाहर जा सकती है। बढ़ते मामलों पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे सहित कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने चिंता जताई है।

महाराष्ट्र में Omicron के 85 नए मामले

इधर, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के नए मामले भी लगातार बढ़ रहे है। बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के 85 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में बीते 24 घंटे 3900 नए मामले और 20 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में फिलहाल 14,065 एक्टिव मरीज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+