Farmers Protest: किसानों का दिल्ली कूच आज, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

Farmers Protest: फसलों पर एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सरकार और उनके बीच चार राउंड की बातचीत हो चुकी है लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में आज किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारी कर ली है। इस बड़े मुद्दे पर अब तक क्या-क्या हुआ जानिए यहां पर विस्तार से।

Farmers Protest

Recommended Video

    Farmers Protest: किसानों का दिल्ली कूच आज, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    • पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए पूरी सख्ती अपना रही है बॉर्डर पर रोलर और बालू की बोरियों को रखा गया है।
    • पंजाब के किसान जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर बार्डर पर पहुंच रहे हैं। हालांकि किसानों को दिल्ली में टैक्टरों के साथ घुसने की मनाही है।
    • शंभू बार्डर पर पुलिस भारी संख्या में मौजूद है। किसी को भी ट्रैक्टर के साथ बार्डर क्रॉस करने नहीं दिया जाएगा।
    • सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
    • आज बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से दिल्ली एनएच-24, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, जीटी करनाल रोड और रोहतक रोड ट्रैफिक बढ़ सकता है।
    • दिल्ली के अंदर फिलहाल तो कोई चेंज नहीं है, लेकिन कई जगहों पर ट्रैफिक कंजेशन बढ़ सकता है इसलिए आज दिल्ली के रास्तों में जाने से पहले एक बार ट्रैफिक गाइडलाइन जरूर देख लें।
    • दिल्ली के आईटीओ, विकास मार्ग, तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, इंद्रप्रस्थ मार्ग, डीडीयू मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और शांति वन क्रॉसिंग पर आज जाम लग सकता है।
    • नोएडा बॉर्डर पर भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए हैं और यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
    • इस बड़े मसले पर गृहमंत्रालय की भी पैनी नजर है उसने पंजाब सरकार को एक पत्र भेजा है, जिसमें उसने कहा है कि जो लोग बार्डर पर कानून तोड़ते हैं और अशांति फैलाते हैं, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लें।
    • अभी तक किसानों और सरकार के बीच चार राउंड की बातचीत हो चुकी है जो कि बेनतीजा रही है।
    • किसान नेताओं ने एमएसपी पर सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
    • केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 'मैं किसानों और किसान संगठनों से अपील करूंगा कि वे शांति बनाए रखें। हमें इसे चर्चा से समाधान की ओर ले जाना है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+