दिल्ली में शख्स ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, नोट लिखकर कबूला गुनाह

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक टीचर ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी शख्स ने लिखित में कहा है कि उसने अपनी पत्नी और 2 माह, 5 साल और 6 साल के तीन बच्चों की हत्या की है। हालांकि उसने ऐसा करने के पीछा क्या कारण है ये नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि वह अवसाद की स्थिति में था।

पत्थर काटने वाली मशीन से ली जान

पत्थर काटने वाली मशीन से ली जान

पुलिस को जांच में मालूम हुआ है कि शख्स ने पत्थर काटने वाली मशीन से पत्नी की हत्या को अंजाम दिया है। वहीं उसने बच्चों की हत्या गला घोंटकर की है। हालांकि समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सभी की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। आरोपी शख्स पेशे से टीचर था।

पुलिस पहुंची तो नजारा खौफनाक था

पुलिस पहुंची तो नजारा खौफनाक था

आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला है। उसने शुक्रवार देर रात एक से दो बजे को बीच इन हत्याओं को अंजाम दिया। उसी घर में उपेंद्र की सास भी रहती थी। सुबह जब उपेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे शक हुआ। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, इसके बाद 100 नंबर पर फोन किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नजारा खौफनाक था।

अपराध स्वीकार करते हुए लिखा नोट

अपराध स्वीकार करते हुए लिखा नोट

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि कमरे के भीतर चारों शव पड़े हुए थे। डीसीपी साउथ दिल्ली ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि- 'उपेंद्र शुक्ला अपने परिवार के साथ महरौली में रह रहे थे और निजी ट्यूशन दिया करते थे। उसने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। उसने अपराध स्वीकार करते हुए एक नोट लिखा है।'

यह भी पढ़ें- बहराइच: हत्या कर प्लास्टिक के डस्टबिन में बच्चे को फेंकने वाला निकला पड़ोसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+