दिल्ली: मयूर विहार में पार्किंग विवाद में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 इलाके में पार्किंग के मामूली विवाद में सोमवार सुबह एक युवक की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक की बाइक कार को टच कर गई थी जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि कार में सवार शख्स ने पिस्तौल निकालकर युवक को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Delhi: man shot dead near mayur vihar phase1 in pandav nagar

कार के बाइक से टच हो जाने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक का नाम योगेश बताया जा रहा है। ये मामला पांडव नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर लिया है। हत्यारों की तलाश कर रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

दिल्ली में ही एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। ज्योति नगर इलाके में मंडोली जेल के वार्डन की कार से एक एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक की जेब से पिस्टल बाहर निकल आई, जिसके बाद वार्डन और उनके साथियों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को दबोच लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+