3 दोस्त बना रहे थे टिक टॉक वीडियो, अचानक देसी कट्टे का ट्रिगर दबा और फिर..

नई दिल्ली। दिल्ली में एक 19 साल के युवक की तब जान चली गई जब टिक टॉक वीडियो बनाते हुए उसके दोस्त से गलती से बंदूक चल गई। दरअसल रविवार रात मृत सलमान जाकिर अरने दोस्त सोहेल और आमिर के साथ कार से इंडिया गेट की ओर गया था। वहां से लौटते हुए कार के अंदर ये हादसा हुआ।

भूल से सलमान को लगी गोली

भूल से सलमान को लगी गोली

मजाक मस्ती से मूड में इंडिया गेट से लौटते हुए सलमान और उसके दोस्त टिक टॉक की एप्लीकेशन से वीडियो बनाने लगे। इस वीडियो में देसी कट्टे से निशाना बनाने की एक्टिंग करते हुए सोहेल से गलती से गोली चल गई। वहीं आमिर पीछे की सीट पर बैठा था। सलमान की ठोड़ी पर गोली लगी थी और वह बुरी तरह घायल हो गया था।

रिश्तेदार के घर पर बदले खून में सने कपड़े

रिश्तेदार के घर पर बदले खून में सने कपड़े

आमिर और सोहेल बुरी तरह घबरा गए और सलमान को लेकर दरियागंज में सोहेल के रिश्तेदारों के घर पहुंचे। यहां सोहेल ने खून में सने अपने कपड़े बदले और सलमान को लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने सोहेल को मृत घोषित कर दिया। वे 11.15 बजे सलमान को अस्पताल में छोड़कर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था सलमान

तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था सलमान

सलमान को परिजनों को जब इस सब की खबर लगी तो वे भागकर अस्पताल पहुंचे। सलमान तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और जींस और जैकेट के व्यापार में अपने पिता का हाथ बटाता था। टिक टॉक वीडियो या फोन के चक्कर में ये कोई पहला हदसा नहीं है पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं जहां मजाक मस्की करते हुए ऐसा कुछ हो गया हो।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+