लोकसभा चुनाव 2019: जानिए दिल्ली की सात सीटों पर कब डाले जाएंगे वोट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा की सभी सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। 23 मई को मतगणना होगी। राजधानी दिल्ली को छठे चरण के मदतान में शामिल किया गया है। दिल्ली में छठवें चरण में 12 मई को सात सीटों पर लोकसभा चुनाव होंगे। आपको बता दें कि 2014 में लोकसभा की 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। वहीं विधानसभा चुनावों में आमआदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी।

 delhi lok sabha elections 2019 date schedule for voting result
लोकसभा सीट मतदान की तारीख मतगणना की तारीख
पूर्वी दिल्ली 12 मई 23 मई
उत्तर पूर्वी दिल्ली 12 मई 23 मई
चांदनी चौक 12 मई 23 मई
नई दिल्ली 12 मई 23 मई
पश्‍चिम दिल्‍ली 12 मई 23 मई
उत्तर-पश्‍चिम दिल्‍ली 12 मई 23 मई
दक्षिण दिल्ली 12 मई 23 मई

2014 के चुनावों की स्थिति:

लोकसभा सीट: 07

2014 में कुल मतदाता: 12711164

2014 में वोट प्रतिशत: 65.10 %

2014 में भाजपा ने दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रमेश बिधूड़ी, उत्तर दिल्ली से प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली मीनाक्षी लेखी, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, चांदनी चौक से हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी तथा उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज ने जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+