Coronavirus: दिल्ली में लागू हुआ महामारी रोग COVID-19 विनियम, नियमों का पालन नहीं किया तो...

नई दिल्ली। भारत सहित दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस अब तक करीब 4600 से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बन चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 'महामारी रोग COVID-19 विनियम, 2020' लागू कर दिया है। साथ ही कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए दिल्ली की जनता को भी विशेष उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। उपराज्यपाल द्वारा जारी किए गए आदेश में अगर कोई महामारी के रोकथाम या उपचार करने के उपाय से इनकार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi में 6 केस, जानिए Kejriwal Government ने क्या-क्या फैसला लिया | वनइंडिया हिंदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया ये संदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया ये संदेश

    गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। दिल्ली में सभी स्कूलों और सिनेमाघरों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से कोरोना वायरस से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा, हमारी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है। विभिन्न स्तर पर सरकारें और लोग इसका मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दक्षिण एशिया जहां वैश्विक आबादी की एक बड़ी संख्या रहती है को यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए कि हमारे लोग स्वस्थ रहें।

    दिल्ली में नहीं होंगे IPL के मैच

    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कोई भी मैच दिल्ली में नहीं खेला जाएगा। इसके अलावा सरकार ने किसी तरह के बड़े इवेंट को रद्द कर दिया है।

    कोरोना वायरस से देश में पहली मौत

    कोरोना वायरस से देश में पहली मौत

    भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में कोरोना वायरस के 76 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण देश में पहली मौत कर्नाटक में हुई है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि 76 साल का बुजुर्ग 29 फरवरी को सऊदी अरब से लौटा था और हैदराबाद एयरपोर्ट पर उसकी स्क्रीनिंग की गई थी लेकिन उस दौरान बुजुर्ग में कोरोना वायरस के लक्षण की पहचान नहीं हो पाई थी, वह संदिग्ध मरीजों में शामिल था।

    यह भी पढ़ें: मशहूर कॉमेडियन ने शेयर किया गटर में टमाटर धोते सब्जीवाले का वीडियो, बोले- हमारा कोरोना क्या बिगाड़ेगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+