दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में शराब पीते कर्मचारियों का VIDEO वायरल, मचा बवाल तो हुए सस्पेंड

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में बैठकर शराब पीते कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली जल बोर्ड के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और एक संविदा कर्मी को स्थायी रूप से हटा दिया गया है। वीडियो में इन्हें जल बोर्ड के पंजाबी बाग कार्यालय में शराब पीते और ताश खेलते देखा गया था।

Recommended Video

    दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी दफ्तर में शराब पीते हुए खेल रहे थे ताश, VIDEO वायरल
    मामला सामने आने के बाद मचा हड़कंप

    मामला सामने आने के बाद मचा हड़कंप

    वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड को दरवाजा बंद करने के लिए भी कहा जा रहा है ताकि बाहर से कोई उनको देख ना ले। ये मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि उनमें से दो चपरासी थे और दो वाटर मीटर रीडर थे। उन्होंने कहा कि किसी के खिलाफ कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

    चार कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड

    चार कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड

    दिनेश मोहनिया ने कहा, 'वीडियो देखने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई, ऐसी अवांछनीय गतिविधियों के मामलों पर दिल्ली जल बोर्ड की जीरो टॉलरेंस की नीति है।' बोर्ड ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी है। दिनेश मोहनिया ने कहा कि जो घटना हुई, वह निंदनीय है और इसे किसी प्रकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के आदेश तत्काल प्रभाव से दे दिए गए हैं जबकि मामले की जांच भी की जा रही है

    अकाली विधायक ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

    अकाली विधायक ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

    बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ये कर्मचारी दफ्तर में शराब पी रहे थे और ताश खेल रहे थे। इनमें से एक संविदा कर्मचारी भी था जिसे स्थाई रूप से हटा दिया गया है। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद राजधानी में सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के रवैये पर सवाल उठने लगे हैं। अकाली दल विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'जैसा मुख्यमंत्री, वैसे ही उसके मंत्री और उनसे भी बढ़कर उस सरकार के कर्मचारी। दिल्ली जल बोर्ड का हाल तो देखिए - दिल्ली के लोग पानी को क्यों तरस रहे हैं... इस वीडियो को देखकर समझ आ जाएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+