कोरोना की चपेट में आए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, रिपोर्ट पॉजिटिव
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। सत्येंद्र जैन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन का दूसरी बार कोरोना टेस्ट किया गया था। पहली बार रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन दूसरी बार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव होने के चलते वह अभी राजीव गांधी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे। मंगलवार को उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उनका भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद उन्होंने मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वो अपने घर में क्वारंटीन है।
Recommended Video
वहीं सत्येंद्र जैन को डॉक्टरों ने अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। उनका बुखार कम नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस की तकलीफ भी हो रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के हालात गंभीर बने हुए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत गृहमंत्री अमित शाह तक के साथ बैठकें की है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना टेस्ट हुआ, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।












Click it and Unblock the Notifications