हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगती सीमाओं को किया सील, गुरुग्राम में लगी वाहनों की लंबी कतार

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता ही जा रहा है। चौथे चरण का लॉकडाउन तो देश में लागू है, लेकिन इस बार लोगों को ज्यादा छूट दी गई है। जिससे बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे हैं और कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगती अपनी सीमाओं को सील कर दिया है, ताकी बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके। जिसके बाद अब हरियाणा की ओर आने वाले वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है।

corona

हरियाणा सरकार ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के साथ लगती अपनी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें बहुत से मजदूर भी थे, जो गुरुग्राम की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। इस दौरान भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यही हाल दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर पर भी रहा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली से लगती सीमाओं को सील करने का आदेश दिया था। जिसके बाद गाजीपुर बार्डर पर शुक्रवार सुबह वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली।

दिल्ली बुरी तरह प्रभावित
देश में कोरोना के अब तक 1.65 लाख मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 16281 मामले सामने आए हैं। इसमें 316 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7495 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिसके बाद अब दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 8470 ही है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अब पड़ोसी राज्य दिल्ली से लगती अपनी सीमाओं को सील कर रहे हैं।

Recommended Video

    Delhi-Gurugram Border Seal: रोड पर लगा भयंकर Traffic, Pass वालों की भी एंट्री नहीं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+