मास्क ना लगाने पर जुर्माना 2000 करने के केजरीवाल सरकार के फैसले पर क्या बोले दिल्ली के लोग

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके बाद प्रदेश की सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही एक्शन मोड में आ गई हैं। इस बीच कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में जो भी बिना मास्क के नजर आएगा उससे पहले की तुलना में चार गुना अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि जो भी बिना मास्क के सार्वजनिक स्थल पर नजर आएगा उससे 2000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। सरकार के फैसले का दिल्ली के लोगों ने स्वागत किया है।

Recommended Video

    Delhi Mask Fine: Arvind Kejriwal Govt के फैसले पर क्या है लोगों की राय | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली के लोगों ने फैसले का स्वागत किया

    दिल्ली के लोगों ने फैसले का स्वागत किया

    दिल्ली सरकार के फैसले का दिल्ली के लोग खुले मन से स्वागत कर रहे हैं। एक स्थानीय निवासी कपिल का कहना है कि सरकार यह सब हमारे लिए ही कर रही है। अगर हम अपने हिस्से की थोड़ी जिम्मेदारी पूरी करें तो इसमे गलती क्या है। एक अन्य नागरिक का कहना है कि बाजार में लोग बिना मास्क के घूमा करते थे, लेकिन अब लोग बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलेंगे।

    विजय गोयल ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

    विजय गोयल ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

    लोगों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस और अन्य टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर तैनात की गई हैं ताकि जो लोग बिना मास्क के दिखे उनका चालान किया जा सके और उनसे 2000 रुपए का जुर्माना वसूला जाए। टीम के अधिकारी प्रकाश आर्या ने बताया कि फिलहाल हम 500 रुपए का ही चालान कर रहे हैं क्योंकि अभी हमे नई गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है।

    108 करोड़ अपना चेहरा चमकाने पर किया खर्च

    108 करोड़ अपना चेहरा चमकाने पर किया खर्च

    वहीं दिल्ली सरकार के इस फैसले का भाजपा नेता विजय गोयल ने खुलकर विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मास्क न पहनने का जुर्माना 500 से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दिया गया है। पहले क से कोरोना मार रहा था और अब क से केजरीवाल मार रहा है। विजय गोयल ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि यह कहां का न्याय है कि 2 करोड़ जनता के लिए सिर्फ 4718 बेट हैं, जिसमे आईसीयू भी आ जाते हैं। आईसीयू वेंटिलेटर वाले सिर्फ 578 बेड हैं, वो भी सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि अभी 300 बेट पीएम फंड से जोड़े गए हैं।

    केजरीवाल सरकार ने कोरोना और प्रदूषण से दिल्ली के लोगों को मार दिया है। अब कह रहे हैं कि 500 की जगह 2000 रुपए का जुर्माना लेंगे, क्या 500 रुपए कम होते हैं। केजरीवाल सरकार ने अपना चेहरा चमकाने के लिए 108 करोड़ रुपए प्रचार पर खर्च कर दिया। अगर इस पैसे से गरीब जनता को मास्क उपलब्ध कराया जाता तो अच्छा होता। गोयल ने एक ट्वीट कर लिखा, केजरीवल सरकार ने 108 करोड़ /- प्रचार में फूंके उसके बदले दिल्ली की गरीब जनता को मुफ्त में मास्क उपलब्ध कराते अब भोली जनता पर 500 /- से जुर्माना बढ़ा कर 2000 /- करना गलत है। लोग तभी आप की बात मानेगे जब आप खुद भी कुछ करेंगे नहीं तो जुर्माने के बाद भी दिवाली पर पटाखे क्यों चलते।

    कोर्ट के रुख के बाद लिया फैसला

    कोर्ट के रुख के बाद लिया फैसला

    दरअसल दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से हाई कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया, जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक स्थल पर मास्क नहीं पहनने वालों से 2000 रुपए का जुर्माना वसूलने काफैसला लिया। बता दें कि पहले मास्क नहीं पहनने की वजह से 500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान था, लेकिन अब दिल्ली सरकार ने इसे चार गुना बढ़ाकर 2000 कर दिया है। इस का का खुद अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक के बाद ऐलान किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+