बेटी से जिम्‍फरोशी कराने के लिए दलालों से 40 हजार रुपए महीने लेती थी मां, ऐसे पकड़ा गया सेक्‍स रैकेट

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की एक 16 साल की लड़की जिसे उसकी सगी मां ने देह व्‍यापार में धकेलने के लिए जिस्‍म के दलालों को बेचा था, उसकी वजह से एक बड़े सेक्‍स रैकेट का खुलासा हुआ है। यह रैकेट मनाली में चल रहा था जहां दूसरे राज्‍यों ये दर्जनों लड़कियां मंगवाई जाती थीं। पिछले म‍हीने ही दलालों ने नाबालिग को उसकी मां से खरीदा था और मनाली लेकर आए थे। मां उन दलालों से 40 हजार रुपए हर महीने लेती थी। बीते शनिवार को जब उन्होंने उसे एक ग्राहक के पास भेजा तो वह किसी तरह वहां से भाग गई और एक हॉस्पिटल में जा पहुंची। वहां के स्टाफ की मदद से उसने बच्चों की मदद करने वाली हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इसमें सेक्शन 376 (रेप) पॉक्सो और अवैध तस्करी आदि शामिल हैं। पुलिस ने रैकेट के मुख्‍य संचालक को मनाली से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस उन जड़ों के बारे में भी पता लगा रही है जो इस काले धंधे में अंदर तक फैले हुए हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

खरीदने के बाद पहले किया रेप फिर धकेल दिया जिस्‍मफरोशी के धंधे में

खरीदने के बाद पहले किया रेप फिर धकेल दिया जिस्‍मफरोशी के धंधे में

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां से खरीदने के बाद दलालों ने पहले उसके साथ बलात्‍कार किया। बलात्‍कार करने के बाद वो उसे मनाली लेकर गए और फिर जिस्‍मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। पीडि़ता ने बताया कि उसकी तरह अन्य लड़कियों को भी जिस्मफरोशी के लिए मनाली लाया गया है। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस उन लड़कियों की तलाश में भी जुट गई है। पुलिस को शक है कि इस सेक्स रैकेट के तार दिल्ली से जुड़े हो सकते हैं।

और लड़कियां हुई अंडरग्राउंड

और लड़कियां हुई अंडरग्राउंड

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिव शंकर (32) को मनाली से ही गिरफ्तार कर लिया। वह पंजाब के जिराकपुर का रहनेवाला है। लड़की के मुताबिक, उसके जैसी कई और लड़कियों से जबरन यह काम करवाया जा रहा है। फिलहाल वे लड़कियां अंडरग्राउंड हो गई हैं, लेकिन मनाली पुलिस उन्हें ढूंढने में लग गई है।

देह व्‍यापार जमा चुका है मनाली में अपना पैर

देह व्‍यापार जमा चुका है मनाली में अपना पैर

पिछले कुछ सालों में कुल्लू पुलिस तकरीबन 9 सेक्स रैकेटों का पता लगा चुकी है, जिसमें कई महिलाओं-लड़कियों को बचाया गया। कुछ सालों से टूरिजम के साथ-साथ देह व्यापार ने भी मनाली में पैर जमा लिए हैं। गर्मियों के सीजन में दलाल ज्यादा लड़कियों को मनाली लाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+