दिल्ली: बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की देर रात अरबिंदो मार्ग स्थित एक बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाडि़यां बुलानी पड़ी। हालांकि जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है और कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने की आखिरी में दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में स्थित एक दुकान में आग लग गई थी। जानकारी के मुताबिक यह आग फर्नीचर की दुकान में लगी थी। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में सफल रहीं। हालांकि इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी।












Click it and Unblock the Notifications