दिल्ली के बिजवासन इलाके में स्थित गोदाम में लगी आग पर नियंत्रण पाया गया

नई दिल्ली। दिल्ली में आज एक बार फिर से आग लगने की खबर सामने आई है। यहां बिजवासन इलाके में आज सुबह एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी, काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आखिरकार फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

fire

बता दें कि देश में आग की घटनाओं में पिछले कुछ महीनों से बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले बुधवार को ही मुंबई के मलाबार हिल इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बुधवार की शाम लगी आग के चलते इलाके में दहशत मच गई, मौके पर दमकल की गांड़ियां और पुलिसबल पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।

इमारत में फंसे हुए 17-18 लोगों को बचाया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। बुधवार को ही पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी। यह आग सिलिगुड़ी स्थित रबींद्र नगर मार्केट में लगी थी। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण है कि इसने 7 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+