दिल्ली का दिल कनॉट प्लेस के सूर्य किरण बिल्डिंग में भयंकर आग
आग किन कारणों से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
नई दिल्ली। बुधवार की देर रात दिल्ली का दिल कनॉट प्लेस स्थित सूर्य किरण बिल्डिंग में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसपर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाडि़यों को मौके पर पहुंचना पड़ा। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आग बुझाने के प्रयास में एक अग्निशमनकर्मी घायल हो गया।

हालांकि आग किन कारणों से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि रात के करीब 9 बजे एक कॉल आई, जिसमें बिल्डिंग के बेसमेंट से धुआं निकलने के बारे में बताया गया। फौरन दस फायर टेंडर्स घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाया।
फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान जानकी लाल नामक एक अग्निशमनकर्मी घायल हो गए। उन्हें फौरन लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकी लाल की जिसकी उम्र 45-50 साल है।












Click it and Unblock the Notifications