दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान हुई खाक

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक दुकान में रविवार रात को आग लग गई। फर्नीचर की दुकान में यह आग लगी थी जिसे अब बुझा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आग एक दुकान में लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। शाहीन बाग वही इलाका है जो हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ में प्रदर्शन को लेकर चर्चा में आया था। लगभग तीन महीने तक महिलाएं वहां बैठकर प्रदर्शन करती रहीं।

Recommended Video

      Delhi के Shaheen Bagh इलाके में लगी भीषण आग | वनइंडिया हिंदी
      Delhi: Fire breaks out at a shop in Shaheen Bagh area

      जानकारी के अनुसार इलाके में आग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। करीब 8.46 बजे फायर ब्रिगेड को बुलाया गया जिसके बाद कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। स्‍थानीय लोगों के अनुसार आग एक फर्नीचर की दुकान में लगी। मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

      हालांकि आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सक्रिट के कारण यह आग लगी। यहां किसी भी तरह के जन हानि की खबर नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस स्टेशन ऑफिसर यशवंत सिंह मीणा ने बताया कि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यहां छह फायर टेंडर तैनात किए गए और आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।


      शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ धरने की वजह से देश ही नहीं विदेश में भी चर्चित था। यहां सीएए के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क को जाम कर लगातार 100 से ज्यादा दिनों तक धरना दिया था। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+