भूकंप से 30 सेकंड तक हिलती रही दिल्ली, कोई नुकसान नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 30 सेकंड से अधिक समय तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र पड़ोसी देश नेपाल में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई।भूकंप पूरे उत्तर भारत और असम व नगालैंड सहित देश के कई पूर्वी हिस्सों में भी महसूस किया गया।

Delhi felt the tremors for 30 seconds

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एल.एस. राठौड़ ने बताया कि भूकंप का केंद्र हिमालयी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू से 60 किलोमीटर दूर पूर्व में था। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद जल्द ही तीन और झटके महसूस किए गए। राठौड़ ने कहा कि आने वाले कुछ सप्ताहों या कुछ महीनों तक झटकों का आना जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "भूकंप का पहला झटका अपराह्न् 1.04 बजे आया।

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी। दूसरा झटका (6.4) अपराह्न् 1.06 बजे आया और आखिरी व अंतिम झटका 1.44 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई।" भूकंप के झटकों की वजह से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं कुछ देर लिए रोक दी गई थीं। दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अपराह्न् करीब 12.38 बजे भूकंप का झटका महसूस हुआ। उसके बाद ट्रेन सेवा रोक दी गई, जो 12.45 बजे दोबारा शुरू की गई।"

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजधानी दिल्ली में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।" भूकंप की वजह से दिल्ली में हड़कंप मच गया। दिल्ली निवासी अधिवक्ता उत्तम दत्त ने बताया, "जिस वक्त भूकंप आया, मैं अपने क्लाइंट के साथ घर में था। हम सब इमारत से बाहर भागे और देखा कि भूकंप महसूस होने के बाद कई अन्य लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। भूकंप करीब 30-45 सेकंड तक रहा।" (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+