MBA ग्रेजुएट बना फर्जी IPS, फेसबुक पर दोस्ती कर लड़की से किया रेप

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मयूर विहार इलाके में लड़की से रेप मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स के पास से सहायक पुलिस आयुक्त और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों का फर्जी आईडी कार्ड भी मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम पीयूष प्रिया है, जो कि एमबीए किए हुआ है। लेकिन फेसबुक पर खुद को आईपीएस बताता था।

Delhi: fake IPS officer arrested in alleged physical assault case in Mayur Vihar

पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास से हुंडई आई10 कार भी मिली है जिसके नंबर प्लेट पर भारत सरकार लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए पीयूष की मुलाकात लड़की से हुई थी। पुलिस शिकायत में लड़की ने पीयूष पर रेप का आरोप लगाई है। आरोप के बाद से ही पीयूष फरार चल रहा था, लेकिन अब पुलिस ने न्यू अशोक नगर के घर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पता चला है कि पीयूष ने मैट्रिमोनियल साइट पर भी अपना अकाउंट बना रखा था। जिसके प्रोफाइल में अपने एनसीबी और एसीपी लिख रखा था। हालांकि गिरफ्तार पीयूष ने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि उसने फर्जी आईडी बनवा रखे थे। वहीं रेप की घटना पर पीयूष ने कई लड़कियों को शिकार बनाने के आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि पीयूष और क्या-क्या करता था और खुद को आईपीएस क्यों बताता था।

यह भी पढ़ें- गर्भाश्‍य काटकर निकाले गए बच्‍चे ने अस्‍पताल में तोड़ा दम, मां की कर दी गई थी हत्‍या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+