AAP की जीत की हैट्रिक, नौ में 8 महिलाओं ने लहराया जीत का परचम

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। आप ने तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 9 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे। 9 में से 8 महिलाओं ने इस चुनाव में जीत हासिल की। अगर बात करें दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की तो आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस पार्टी मिलाकर मैदान में कुल 24 महिला कैंडिडेंट्स थीं।

 Delhi Election Results: Eight out of Nine Aam Aadmi Party Women Candidates Won Election

आप की ओर से 9 महिला उम्मीदवार दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरीं थी, जिनमें से 8 से जीत हासिल की। इनमें सबसे पहला नाम आप की आतिशी मर्लिन का आता है। आप की टिकट पर उन्होंने कालकाजी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस से आप में शामिल हुईं राजकुमारी ढिंल्लो ने हरिनगर सीट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के तेजेंदर पाल सिंह बग्गा को शिकस्त दी। आप की बंदना कुमारी ने एक बार फिर से शालीमार सीट से जीत हासिल की।

वहीं प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को हराकर त्रीनगर सीट जीती। आप की भावना गौड ने भाजपा के विजय पंडित को हराकर पालम सीट पर जीत हासिल की। वहीं प्रमिला टोकस ने आर के पुरम सीट पर विजय पाई। आप की राखी बिरलान ने मंगोलपुरी सीट पर कब्जा किया।वहीं धनवती चंदाला ने रजौरी गार्डन सीट हासिल की। आप की अकेली महिला उम्मीदवार जिन्हें जीत नसीब नहीं हुआ वो सरिता सिंह रहीं, जिन्हें पार्टी ने रोहतास नगर से उम्मीदवार बनाया था। इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें हासिल कर प्रचंड जीत हासिल की। वहीं भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। भाजपा के खाते में मात्र 8 सीटे आई। कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+