दिल्ली चुनाव परिणाम: राजधानी में मतगणना जारी, उप राज्यपाल अनिल बैजल ने भंग की विधानसभा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Results 2020) की मतगणना के बीच दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने विधानसभा भंग तक दी है। इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है। आम आदमी पार्टी अभी तक 18 सीट जीत चुकी है और भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं कुल रुझानों की मानें तो आम आदमी पार्टी 59 और भाजपा 10 सीटों पर जीतती दिख रही है।

Delhi election results 2020, Delhi chunav parinam 2020, Delhi Chunav Result 2020,Delhi Vidhan Sabha Election Result 2020, Delhi election result 2020 in Hindi, Delhi Assembly Election Results 2020, Delhi Election Result, Delhi election result 2020 vidhan sabha, Delhi Vidhan Sabha Chunav Results 2020, Delhi election results, Delhi election result live today, Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Results, election result 2020, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली चुनाव परिणाम, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा, दिल्ली चुनाव परिणाम आज, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम, चुनाव परिणाम 2020, अरविंद केजरीवाल, अमित शाह, मनीष सिसोदिया, अनिल बैजल, विधानसभा, उप राज्यपाल

बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां करीब 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। कुल पांच एग्जिट पोल्स में दिल्ली विधानभा की कुल 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 56 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को 14 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। लेकिन इस बार जहां आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता उसे मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+