Delhi Election Results 2020: जानें, किस सीट पर कौन हारा, कौन जीता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है और कई सीटों पर नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीड़ कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार को बहुमत दिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक 'आप' को इस बार 62 सीटें मिल रही हैं जबकि बीजेपी के हिस्से में 8 सीटें आती दिखाई दे रही हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी का एक बार फिर दिल्ली से सूपड़ा साफ हो गया है, साल 2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले पार्टी का वोट शेयर भी आधा हो गया है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी जिसमें 62.59 फीसदी वोट पड़े थे। बता दें, चुनाव आंकड़ा देर से जारी करने को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर कई सावल दागे थे।

विधानसभा क्षेत्र- विजेता (पार्टी)
1. नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल (आप)
2. नरेला- शरद कुमार (आप)
3. बुराड़ी- संजीव झा (आप)
4. तिमारपुर - दिलीप पांडे (आप)
5. आदर्शनगर- पवन शर्मा (आप)
6. बादली- अजेश यादव (आप)
7. रिठाला- मोहिंदर गोयल (आप)
8. बवाना -जय भगवान उपकार (आप)
9. मुंडका- धरमपाल लाकड़ा (आप)
10. किरारी- ऋतुराज गोविंद (आप)
11. सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत (आप)
12. नांगलोई जाट- रघुंविंदर शौकीन (आप)
13. मंगोल पुरी- राखी बिड़ला (आप)
14. रोहिणी- विजेंद्र गुप्ता (बीजेपी)
15. शालीमार बाग- बंदना कुमारी (आप)
16. शकूर बस्ती- सत्येंद्र जैन (आप)
17. त्रिनगर- प्रीति तोमर (आप)
18. वजीरपुर- राजेश गुप्ता (आप)
19. मॉडल टाउन- अखिलेश पति त्रिपाठी (आप)
20. सदर बाजार- सोमदत्त जीते (आप)
21. चांदनी चौक- प्रहलाद (आप)
22. मटिया महल- शोएब इकबाल (आप)
23. बल्लीमारान- इमरान हुसैन (आप)
24. करोल बाग- विशेष रवि (आप)
25. पटेल नगर- राजकुमार आनंद (आप)
26. मोती नगर- शिव चरण गोयल (आप)
27. मादीपुर- गिरीश सोनी (आप)
28. राजौरी गार्डन- धनवंती चंदेला (आप)
29. हरि नगर- कुमारी ढिल्लों (आप)
30. तिलक नगर- जरनैल सिंह (आप)
31. जनकपुरी- राजेश ऋषि (आप)
32. विकासपुरी-महिंदर यादव (आप)
33. उत्तम नगर- नरेश बालियान (आप)
34. द्वारका-विनय कुमार मिश्रा (आप)
35. मटियाला- गुलाब सिंह (आप)
36. नजफगढ़- कैलाश गहलौत (आप)
37. बिजवासन- भूपिंदर सिंह जून (आप)
38. पालम- भावना गौड़ (आप)
39. दिल्ली कैंट- वीरेंद्र सिंह कादियान (आप)
40. राजेंद्र नगर- राघव चड्ढा (आप)
41. जंगपुरा- प्रवीण कुमार (आप)
42. कस्तूरबा नगर- मदन लाल (आप)
43. मालवीय नगर- सोमनाथ भारती (आप)
44. आरके पुरम- प्रमिला टोकस (आप)
45. महरौली- नरेश यादव (आप)
46. छतरपुर- करतार सिंह तंवर (आप)
47. देवली- प्रकाश जारवाल (आप)
48. अंबेडकर नगर- अजय दत्त (आप)
49. संगम विहार- दिनेश मोहनिया (आप)
50. ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज (आप)
51. कालकाजी- आतिशी मार्लेना (आप)
52. तुगलकाबाद- सहीराम (आप)
53. बदरपुर- रामवीर सिंह बिधूड़ी (बीजेपी)
54. ओखला- अमानतुल्लाह खान (आप)
55. त्रिलोकपुरी- रोहित कुमार महरौलिया (आप)
56. कोंडली- कुलदीप कुमार (आप)
57. पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया (आप)
58. लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा (बीजेपी)
59. विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा (बजेपी)
60. कृष्णा नगर- एस के बग्गा (आप)
61.गांधी नगर- अनिल कुमार बाजपेई (बीजेपी)
62. शाहदरा- रामनिवास गोयल (आप)
63. सीमापुरी- राजेंद्र पाल गौतम (आप)
64.रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन (बीजेपी)
65. सीलमपुर- अब्दुल रहमान (आप)
66. घोंडा- अजय महावर (बीजेपी)
67. बाबरपुर- गोपाल राय (आप)
68. गोकलपुर- सुरेंद्र कुमार (आप)
69. मुस्तफाबाद- हाजी यूनुस (आप)
70. करावल नगर- मोहन सिंह बिष्ट (बीजेपी)
यह भी पढ़ें: प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल ने किया ऐसा ट्वीट, दीया मिर्जा बोलीं- आपकी बस यही बात...












Click it and Unblock the Notifications