Delhi election results: AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाली Chandni Chowk की कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा का क्या हुआ?

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है, शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वो 51 सीटों पर आगे चल रही हैं तो वहीं चुनाव से पहले AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली अलका लांबा रूझानों में चांदनी चौक सीट पर पीछे चल रही हैं। कभी आम आदमी पार्टी की बड़ी नेताओं में शामिल रहीं अलका लांबा 2015 में AAP के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव जीतकर विधायक बनीं थी लेकिन इस बार वो कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से मैदान पर हैं।

 AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाली अलका लांबा का क्या हुआ?

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मजनूं का टीला स्थित पोलिंग बूथ पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई थी, मतदाता केंद्र पर पोलिंग एजेंट के रूप में AAP कार्यकर्ता वहीं मौजूद थे, पोलिंग बूथ के बाहर खड़ीं अलका लांबा किसी से बात कर रही थीं, तभी एक शख्स उनसे बार-बार यह पूछ रहा था कि '22 साल का लड़का किसका है, यह तो बता दो एक बार', इस पर गुस्से में आकर चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने थप्पड़ मारने का प्रयास किया, हालांकि शख्स के पीछे हट जाने से थप्पड़ नहीं पड़ा,इसके बाद माहौल बिगड़ गया और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा था।

आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल

मालूम हो कि नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है, AAP कार्यकर्ताओं ने पूरे दफ्तर को गुब्बारों से सजाया है, नतीजों के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत बड़े नेता यहां पर ही रहेंगे, चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया से बात भी करेंगे तो वहीं बीजेपी अभी भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली में कमल खिलेगा, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वो नर्वस नहीं है, उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आज का दिन बीजेपी (BJP) के लिए बहुत बेहतर होगा, तिवारी ने दिल्ली के चुनाव में 48 ही नहीं 55 सीटों पर जीत का आंकड़ा पहुंचने का भरोसा जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+