Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में जीत के बाद बदला भारत का नक्शा, 21 राज्यों में बीजेपी का शासन, जानें कहां-कहां फहराया भगवा

Delhi Election: देश की राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार 08 फरवरी को सामने आ चुके हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी की 27 साल बाद ऐतिहासिक जीत हुई है। वहीं, लगातार तीन बार सरकार बनाने का सपना देख रही आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। आप को मात्र 22 सीटें मिली है। दूसरी ओर, कांग्रेस एक बार फिर शून्य पर सिमट गई।

भारतीय जनता पार्टी को राजधानी दिल्ली में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश का सियासी नक्शा अब पूरी तरह बदल गया है। नए सिनेरियों में अब देश के अंदर 19 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में एनडीए का शासन है। खबर के मुताबिक, 21 में से 6 राज्यों में एनडीए के सहयोगी मुख्य भूमिका में है तो 15 राज्यों में बीजेपी खुद ड्राइविंग सीट पर बैठी है।

Bharatiya Janata Party

इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राजधानी में प्रचंड जीत के बाद अब एनडीए के पास दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों की सत्ता हाथ में आ गई है। एनडीए गठबंधन के पास देश के 5 बड़े राज्यों (यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु) में से 3 राज्यों में सरकार है। यूपी और महाराष्ट्र में जहां बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री है। वहीं, बिहार में जेडीयू के नीतीश कुमार के पास सत्ता की कमान है।

बता दें कि वर्तमान मे एनडीए का पूर्वोत्तर यानी नॉर्थ-ईस्ट की 7 में से 6 राज्यों पर कब्जा है। लेकिन नॉर्थ-ईस्ट की सिर्फ मिजोरम में एनडीए की सरकार नहीं है। इसी तरह, पहाड़ी राज्यों में से एक उत्तराखंड पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कब्जा है। जबकि, जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता में हैं।

मध्य प्रदेश और पश्चिम में NDA दबदबा कायम
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ-साथ महाराष्ट्र व गुजरात में भी भाजपा की सरकार है। भाजपा ने 2022 में गुजरात और 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल की थी। ​​इसके अलावा, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने नवंबर 2024 में महाराष्ट्र जीता। उत्तर भारत में, एनडीए का बिहार और उत्तर प्रदेश कब्जा है।

दक्षिण भारत में, इंडिया ब्लॉक का पांच में से चार राज्यों पर कब्जा है, इसमें केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु। आंध्र प्रदेश अभी भी एनडीए के नियंत्रण में है। बता दें कि साल 2024 में भाजपा के केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद से देश की सियासत में बहुत कुछ बदला है। ये बदलाव देश के सियासी नक्शे पर भी दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+