'AAP ने दिल्ली के वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर, कचरा बना दिया', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार (23 जनवरी) को आरोप लगाया कि आप ने दिल्ली के वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को "बर्बाद" कर दिया है और इसे "कचरे" में बदल दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज करते हुए इसे "शराब प्रभावित पार्टी" कहा है।

कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली चुनाव के लिए अपना एंथम सॉन्ग "हर जरूरी होगी पूरी, दिल्ली में है कांग्रेस जरूरी" की थीम के साथ लॉन्च किया। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया, "हम सभी जानते हैं कि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इसकी लत पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है। हम सभी ने देखा है कि शराब से पैसे कमाने की लत ने कैसे पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने दिल्ली के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है (और इसे) कचरे के ढेर में बदल दिया है।"

Pawan Khera

शराब नीति को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा?

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऑडियो भी चलाया, जिसमें दावा किया गया कि यह आप के मौजूदा विधायक शरद चौहान का है। पवन खेड़ा ने कहा, "ये नरेला के मौजूदा विधायक शरद चौहान हैं, जो किसी से बात कर रहे थे और कह रहे थे कि जब (विजय) नायर शराब नीति लेकर आए थे, तब वे मनीष (सिसोदिया) के साथ थे। और उन्होंने मनीष से कहा कि ऐसा मत करो, बहुत बड़ी गड़बड़ी हो जाएगी क्योंकि हर इलाके में शराब की दुकानें खुल जाएंगी।''

पवन खेड़ा ने ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए कहा,"मनीष ने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो चुनाव लड़ने के लिए पैसे कहां से आएंगे। फिर, चौहान ने आगे कहा कि गुजरात और गोवा के चुनावों के लिए पैसा यहीं से आया था। अब यह पंजाब से आ रहा है। ये चौहान के शब्द थे।''

पवन खेड़ा ने कहा, "उनकी असलियत अब आपके सामने है।" इन आरोपों पर आप की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। बुधवार को कांग्रेस नेता अजय माकन ने आप सरकार पर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 382 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+