Delhi NCP Candidate: दिल्ली चुनाव में एनसीपी ने नामांकन समय निकलने के बाद उतारे 30 प्रत्याशी, क्या है वजह?
Delhi NCP Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मैदान में अजीत पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी कूद पड़ी है। एनसीपी ने 17 जनवरी को अपने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। चौंकाने वाली बात यह है कि एनसीपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद की है।
दिल्ली चुनाव 2025 के लिए रिटर्निंग ऑफिस में नामांकन पत्र जमा करवाने का समय 17 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक था। एनसीपी की सूची शाम चार बजे जारी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एनसीपी ने नामांकन प्रक्रिया बंद होने के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी क्यों की और क्या एनसीपी उम्मीदवार पर्चे भर पाए हैं या नहीं?
यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव: BJP नेता भुवन तवर ने कैंट सीट से भरा नामांकन, बांसुरी ने दिल्ली की आजादी के लिए मांगा वोट

एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव का इंटरव्यू
दिल्ली चुनाव 2025 में एनसीपी उम्मीदवारों को लेकर मन में उठ रहे सवालों के जवाब वनइंडिया हिंदी से बातचीत में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने दिया है। साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनसीपी की रणनीति का भी जिक्र किया है।
दिल्ली चुनाव में दूसरी पार्टियों ने तोड़े एनसीपी के 15 प्रत्याशी
एनसीपी राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि अजीत पवार के निर्देश पर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 70 में से 45 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी कर रहे थे, मगर एनसीपी जैसे ही उम्मीदवार का नाम फाइनल करती वैसे ही अन्य पार्टियां उसे तोड़ लेती और अपने खेमे में मिला लेती थीं। इस तरह से 45 में से 15 संभावित प्रत्याशी दूसरी पार्टियों ने छीन लिए।
एनसीपी ने गोपनीय ढंग से उतारे से 30 प्रत्याशी
एनसीपी राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरी पार्टियों द्वारा हमारे संभावित प्रत्याशी तोड़ने की वजह से तय किया कि शेष 30 उम्मीदवारों को गोपनीय ढंग से मैदान में उतारा जाएगा। किसी दूसरी पार्टी को उनको तोड़ने का मौका ही नहीं देंगे। इस रणनीति के तहत इन 30 उम्मीदवारों तक पहले मैसेज व नामांकन फॉर्म पहुंचा दिया था।
एनसीपी ने 24 उम्मीदवारों को एक दिन पहले भी भरवा दिया पर्चा
प्रत्याशी टूटने के डर से प्लान बी के तहत एनसीपी ने 30 उम्मीदवारों में से 24 उम्मीदवारों से नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही 16 जनवरी को पर्चा भ्रवा दिया और शेष 6 उम्मीदवारों को अंतिम दिन 17 जनवरी को नामांकन करवाया है। सभी 30 प्रत्याशियों के नामांकन के बाद 17 जनवरी की शाम चार बजे उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
दिल्ली चुनाव में चौथी बड़ी पार्टी बनना चाहती एनसीपी
एनसीपी राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव कहते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एनसीपी ने 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। एक भी नहीं जीत पाया। इस बार सभी 30 सीटों पर जीत की उम्मीद है। वैसे भी महाराष्ट्र में दबदबा रखने वाली एनसीपी अभी दिल्ली में सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बाद चौथी सबसे बड़ी पार्टी के मकसद से चुनाव मैदान में उतरी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 कार्यक्रम
बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर एक साथ 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दिल्ली चुनाव में वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। उसी नतीजे आएंगे। फिलहाल आज नामांकन प्रक्रिया बंद हुई है। अब 18 जनवरी 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 जनवरी 2025 को नाम वापस लिए जाने की डेट है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में एनसीपी उम्मीदवार
बुराड़ी सीट से रतन त्यागी
बादली सीट से मुलायम सिंह
रिठाला सीट से लखन प्रजापति
मंगोलपुरी (एससी) सीट से खेमचंद बसवाल
शालीमार बाग सीट से मोहम्मद उस्मान
चांदनी चौक सीट से खालिद उर रहमान
मटिया महलल सीट से मोहम्मद जावेद
बल्ली मारान सीट से मोहम्मद हारुन
मोती नगर सीट से सदरे आलम
मदीपुर सीट से हरीश कुमार
हरिनगर सीट से शाबिर खान
जनकपुरी सीट से मोहम्मद नवीन
विकासपुरी सीट से हमीद
नई दिल्ली सीट से विश्वनाथ अग्रवाल
कस्तूरबा नगर सीट से सुरेंद्रसिंह हुडडा
मालवीय नगर सीट से मोहम्मद समीर
छतरपुर सीट से नरेंद्र तंवर
देवली सीट से खेमचंद राजोरा
संगम विहार सीट से कमर अहमद
कालकाजी सीट से जमील
तुगलकाबाद सीट से प्रेम खटाना
बदरपुर सीट से इमरान सैफी
लक्ष्मीनगर सीट से नमाहा
कृष्णा नगर सीट से दानिश अली
शाहदरा सीट से राजेंद्र पाल
सीमापुरी सीट से राजेश लोहिया
रोतहास नगर सीट से अभिषेक
घोंडा सीट से महक देवहड़ा
गोकलपुर सीट से जगदीश भगत
करावलनगर सीट से संजय मिश्रा












Click it and Unblock the Notifications