अमित शाह के CCTV वाले बयान पर सिसोदिया का पलटवार, कहा- नजर उठाकर देखें कैमरे दिख जाएंगे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राजनीतिक दल एक दूसरे को अलग-अलग मुद्दों पर लगातार घेरने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को अमित शाह ने दिल्ली में आयोजिक सभा में कहा था कि, केजरीवाल ने दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात करते हैं लेकिन दिल्ली की जनता ढूंढ रही है कि कहां लगे हैं?। अब उनके बयान पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि, नजर उठाकर देखिए आपको कैमरे दिख जाएंगे।

शाह के कैंपेन की सीसीटीवी फुटेज मेरे पास

शाह के कैंपेन की सीसीटीवी फुटेज मेरे पास

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि, अमित शाह जी लगातार अपने भाषणों में जनता से सवाल कर रहे हैं कि दिल्ली सरकार द्वारा लगाए सीसीटीवी कहां हैं? गृह मंत्री जी, दो दिन पहले लाजपत नगर के 8 घरों में आप डोर-टू-डोर करने गए थे, उसकी फुटेज हमारे पास है और गली में 16 कैमरे लगे हैं।

'नज़र उठा के देख लीजिएगा आपको CCTV कैमरे दिख जाएंगे'

सिसोदिया ने कहा कि, अमित शाह जी कह रहे हैं कि मैं दूरबीन लेकर ढूंढ रहा हूँ, मुझे कहीं भी कैमरे नहीं दिखे। इसपर मैं कहना चाहूंगा कि गृहमंत्री जी, आपको दूरबीन की जरूरत नहीं है, सिर्फ नज़र उठा के देख लीजिएगा आपको CCTV कैमरे दिख जाएंगे। बता दें कि, शाह ने रैली में कहा था कि, दिल्ली में पांच साल की जगह पांच महीने की सरकार चली। पांच साल में केजरीवाल सरकार ने कुछ नहीं किया बस पांच महीने में विज्ञापन देकर दिल्ली की जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया।

आप काम के नाम पर मांग रही वोट

आप काम के नाम पर मांग रही वोट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी सरकार के सफलता में मोहल्ला क्लिनिक, अच्छी शिक्षा, सस्ती बिजली, हर मोहल्ले में गली और सड़को की बनवाई जैसे मुद्दे को उठा रही है। उनका कहना है कि दिल्ली में स्वास्थ्य, बिजली पानी शिक्षा जिससे आम आदमी सीधा सीधा जुड़ रहा है। और यही वजह है कि अब दिल्ली की जनता अच्छे काम करने वाले अरविन्द केजरीवाल की सरकार फिर से चुनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+