मनीष सिसोदिया की सेहत में सुधार, आज जनरल वार्ड में हो सकते हैं शिफ्ट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस और डेंगू का इलाज करा रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सेहत में शनिवार को सुधार हुआ है। सिसोदिय अभी मैक्स अस्पताल के आईसीयू में हैं लेकिन उनको शनिवार शाम को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। शुक्रवार को उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। बताया गया है कि शनिवार शाम या रविवार सुबह डॉक्टर उन्हें आईसीयू के बाहर शिफ्ट कर सकते हैं।
Recommended Video

14 सितंबर को चला कोरोना संक्रमित होने का पता
दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया 12 दिन पहले 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे। 14 सितंबर को उन्होंने ट्वीटकर जानकारी दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। नौ दिन वो घर पर ही आइसोलेशन में रहे लेकिन 23 सितंबर को बुखार होने के बाद मनीष सिसोदिया को दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश हॉस्पिटल (एलएनजेपी) में भर्ती कराया गया।

तबीयत बिगड़ने पर मैक्स ले जाए गए
बुधवार को मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी लाया गया था, यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को जांच में पाया गया कि मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हो गया है। जिससे उनका ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिर रहा है। बुखार और कम ऑक्सीज के स्तर की शिकायत के बाद गुरुवार देर शाम मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी से साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल लाया गया और आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया।

प्लाज्मा थेरेपी से हो रहा इलाज
मैक्स अस्पताल में मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई। इसके बाद अब जानकारी सामने आई है कि उनकी तबीयत मे सुधार हो रहा है। गुरुवार को मनीष सिसोदिया ने एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एक वीडियो भी बनाया था। तब उन्होंने खुद के ठीक होने की बात कही थी लेकिन गुरुवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनको आनन-फानन में मैक्स अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications