जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम को क्राइम ब्रांच ने फिर किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को क्राइम ब्रांच ने फिर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली की एक अदालत ने शरजील को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ 15 दिसम्बर को न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में हिंसक प्रदर्शनों से संबंधित एक अन्य मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस की एक दिन की हिरासत में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच ने उसे सोमवार को दंगे के केस में गिरफ्तार कर जेल से साकेत कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। यह इमाम के खिलाफ देशद्रोह से अलग मामला है।

शरजील

पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे शरजील के भाषणों ने उकसाया था, जिसके बाद मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहन कौर ने इमाम को हिरासत में भेज दिया। बता दें कि, देशद्रोह मामले में लंबी पूछताछ के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। शरजील से पूछताछ और मामले की जांच में यह पता चला था उसने 13 दिसंबर को जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए धरना प्रदर्शन में हिस्‍सा लिया और भाषण भी दिया था।

उसपर आरोप है कि दिए गए भाषण में उसने दंगा के लिए लोगों को उकसाया था। तभी 15 दिसंबर को एक समुदाय विशेष के छात्रों और स्थानीय लोगों ने एनएफसी और जामिया इलाके में जमकर दंगे किए। राजद्रोह मामले में जहानाबाद से गिरफ्तार हुए शरजील इमाम के पास से विवादित पैंफलेट मिला था, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शरजील इमाम ने इस पैंफलेट को कई मस्जिदों के अलावा अन्य जगहों पर बांटा और बंटवाया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पूर्वोत्तर के राज्य असम को भारत से काटने की बात कह रहा था। उसने कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए कम से कम एक महीने तक असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+