तीस हजारी कोर्ट मामला: दिल्ली की अदालत ने पुलिस से FIR को लेकर मांगी रिपोर्ट, वकीलों ने दायर की थी याचिका

नई दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट के बाहर वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच हिंसा को सोमवार को दिल्ली की अदालत ने दिल्ली पुलिस से एफआईआर को लेकर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। कोर्ट ने वकीलों के आवेदन पर दिल्ली पुलिस से ये रिपोर्ट मांगी।

Delhi court sought compliance report from Delhi police in FIRs related to Tis Hazari Court clash

कोर्ट ने 2 नवंबर की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस से संबंधित एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है, जिसमें दिल्ली पुलिस और इस मामले की जांच कर रही एजेंसी को दिशानिर्देश दिए गए थे। दिल्ली पुलिस को इस मामले में एफआईआर में नामित आरोपियो और संदिग्धं को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था। कोर्ट ने इस मामले से संबंधित डीसीपी से 20 नवंबर से पहले अनुपालन रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

गौरतलब है कि दो नवंबर को तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वकील, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस घटना में 20 पुलिसकर्मी और आठ वकीलों को चोट आई थी।

ये भी पढ़ें- तीस हजारी कोर्ट में हिंसा के खिलाफ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के वकीलों की आज हड़ताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+