उन्नाव रेप कांड से जुड़े एक मामले में BJP के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बरी, 2019 में हुई थी सजा

नई दिल्ली, दिसंबर 20। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाले 'उन्नाव रेप कांड' मामले से जुड़े एक केस में सजा काट रहे बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बरी कर दिया गया है। सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को बरी करने का आदेश दिया। हालांकि उनकी रेप मामले में सुनाई गई सजा बरकरार रहेगी। आपको बता दें कि 2019 के इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

Recommended Video

    Unnao Case: BJP के पूर्व MLA Kuldeep Sengar बरी, 2019 में हुई थी सजा | वनइंडिया हिंदी
    Kuldeep singh sengar

    2019 में रेप पीड़िता के रोड एक्सीडेंट में आया था सेंगर का नाम

    कुलदीप सिंह सेंगर को रेप पीड़िता के 2019 में हुए एक्सीडेंट मामले में दोषी पाया गया था। पीड़िता के साथ साल 2017 में बलात्कार हुआ था। 2 साल के बाद पीड़िता का एक रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर का नाम आया था। इसी मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी।

    क्या हुआ था रेप पीड़िता के साथ?

    दरअसल, जुलाई 2019 में उन्नाव रेप कांड की पीड़िता अपने परिवार के कुछ सदस्यों और अपने वकील के साथ कोर्ट जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें पीड़िता के 2 रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। इस हादसे के पीछे कुलदीप सिंह सेंगर का हाथ बताया गया था। पीड़िता ने सेंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सेंगर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

    आपको बता दें कि सेंगर पर ही पीड़िता ने रेप का भी आरोप लगाया था। इस मामले में 9 अन्य आरोपियों को भी सजा सुनाई थी। पीड़िता के परिवार ने दुर्घटना के पीछे ''साजिश'' का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई थी। आपको बता दें कि उन्नाव रेपकांड मामले में सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं 4 मार्च 2020 को कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई और पांच अन्य को 10 साल की सजा सुनाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+