किसानों को आंतकवादी कहने पर मुश्किल में कंगना, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया ATR फाइल करने का आदेश
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की तरफ से किए गए एक विवादित ट्विट पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। किसानों को लेकर किए गए ट्वीट के बाद कंगना के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवायी थी। बुधवार को इसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) फाइल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से कहा कि है वे 24 अप्रैल तक बताएं कि इस केस में क्या-क्या हुआ है।
Recommended Video

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनजिंदर सिरसा के वकील से पूछा कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है, तो वो आपके लिए इतना जरूरी क्यों है? कितने लोग हमारे देश में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं?
ये था कंगना रनौत का ट्वीट
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कहा था, "प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की एक्टिंग करे, नासमझने की ऐक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिजनशिप नहीं गई मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दी।"












Click it and Unblock the Notifications