दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन, AAP कार्यकर्ताओं को दिया ये निर्देश
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने को लेकर अपनी मांगो पर अड़े प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने मंगलवार यानी 8 दिसंबर, 2020 को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। किसानों के भारत बंद को कई राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिला है जिसमें एक दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) भी है। किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही अपना समर्थन व्यक्त किया था अब उन्होंने किसानों द्वारा 8 दिसंबर को किए जा रहे भारत बंद का भी सपोर्ट किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ 8 दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' को अपना समर्थन दिया है। रविवार को सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश भर के सभी AAP कार्यकर्ता देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। इसके अलवा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से किसानों का समर्थन करने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, 'आम आदमी पार्टी 8 दिसंबर को किसानों द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' का पूरी तरह से समर्थन करती है। देश भर के AAP कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से इसका समर्थन करेंगे। सभी देशवासियों से अपील है कि सभी को किसानों का समर्थन करना चाहिए और इसमें भाग लेना चाहिए।
8 दिसंबर को किसानों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान का आम आदमी पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है। देश भर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीक़े से इसका समर्थन करेंगे। सभी देशवासियों से अपील है की सब लोग किसानो का साथ दें और इसमें हिस्सा लें https://t.co/xNseuxjtFO
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 6, 2020
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच CAA पर BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान, जनवरी में लागू हो सकता है नागरिकता संशोधन कानून
AAP नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सभी स्वयंसेवक और कार्यकर्ता किसानों की सहायता के लिए हड़ताल में भाग लेंगे। गोपाल राय ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा, 'यह सिर्फ किसानों की लड़ाई नहीं है, बल्कि सभी देशवासियों की लड़ाई है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और अगर किसान दुखी हैं तो देश प्रभावित होता है। मैं सभी से विरोध में शामिल होने की अपील करता हूं।' बता दें कि अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए आंदोलनकारी किसानों ने शुक्रवार को 8 दिसंबर को 'भारत बंद' की घोषणा की और कहा कि अगर कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो वह उस दिन टोल प्लाजा को भी कब्जा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications