अपने ऊपर हो रहे हमलों से आहत होकर केजरीवाल ने राजनाथ सिंह को कहा निकम्मा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद पर हो रहे हमलों से आहत होकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें 'निकम्मा' तक कह डाला। केजरीवाल ने कहा कि सचिवालय में अटैक के बाद राजनाथ सिंह का उनके पास फोन आया तब मैंने उनसे पूछा कि अगर आप भाषण दे रहे हों और कोई आप पर स्याही फेंक दे तो आपको कैसा लगेगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर गृहमंत्री सुरक्षा नहीं दे पार रहे हैं तो वह इस्तीफा दें।

केजरीवाल ने राजनाथ सिंह का क्यों कहा निकम्मा


केजरीवाल ने कहा, 'पुलिस केंद्र के अधीन है और मेरी सुरक्षा का जिम्मा भी आप पर है। अगर आप मुझे सुरक्षा नहीं दे सकते तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने राजनाथ सिंह से कहा कि मुझ पर बार-बार हमले हो रहे हैं, इसका दो मतलब हैं। एक तो यह कि या तो आप निकम्मे हैं, आपका कोई महत्व नहीं या फिर आपकी भी इसमें मिलीभगत है।'

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी लगातार चूक हो रही है। सचिवालय में हुए अटैक के बाद सोमवार सुबह सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए एक शख्स पहुंचा जिसके पास से जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामद हुआ कारतूस 32 एमएम का है और उससे एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+