दिवाली से पहले CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 7-7 हजार रुपये बोनस
Delhi CM Arvind Kejriwal on bonus: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 80,000 कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 56 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, ''हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7,000 रुपये का बोनस देंगे। वर्तमान में, लगभग 80,000 ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी दिल्ली सरकार के साथ काम कर रहे हैं। इस बोनस को देने में कुल 56,000 करोड़ रुपये खर्च आएगा।''
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, दिल्ली सरकार में काम करने वाले सभी कर्मचारी हमारे परिवार की तरह ही हैं। इसलिए दिवाली पर उनको खुशियां देने का हमने फैसला किया है। सीएम केजरीवाल ने वीडियो संदेश के जरिए ये बात कही है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों और दिल्ली के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली की बधाई भी दी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामों को पूरा करवाने में बहुत हद तक कर्मचारियों का हाथ है।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications