वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले दिल्ली के सीएम केजरीवाल, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद केजरीवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वित्त मंत्री से मुलाकात हुई है और उन्होंने हमारे सहयोग का आश्वासन दिया है। हमने दिल्ली की सुधार के मुद्दों पर चर्चा की, दिल्ली में केंद्र से नगरपालिका निकायों को अनुदान और 3000 करोड़ रुपये के IGST को वापस करने की मांग की है।

Delhi CM Arvind Kejriwal met FM Nirmala Sitharaman for improving Delhi economy

वहीं मीडिया के एक सवाल के जवाब में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि कानूनी रूप से दिल्ली सरकार को दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी के संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली मेट्रो और दिल्ली सरकार दोनों इस प्रस्ताव पर काम करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली सीएम होने के नाते, मैं दिल्ली की महिलाओं को विश्वास दिलाता हूं कि हम दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त मेट्रो की सवारी लागू करेंगे।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं को मुफ्त में यात्रा के फैसले को लेकर सियासी घमासान भी मचा हुआ है। यहां तक की लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाया गया। जिसके जवाब में केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि मेट्रो रेल सेवा में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के संबंध में दिल्ली सरकार ने कोई प्रस्ताव उसके पास नहीं भेजा है। आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के संबंध में जानकारी चाही थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद एनसीआर के शहरों तक महिलाओं को मिल सकता है निशुल्क मेट्रो का फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+