New Delhi Election Results 2020: सीएम अरविंद केजरीवाल ने 19,279 वोटों से जीत दर्ज की

नई दिल्ली। राजधानी की नई दिल्ली विधानसभा पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19,279 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। भाजपा की ओर से सुनील कुमार यादव मैदान में उतरे। जबकि कांग्रेस ने रोमेश सबरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया। अभी तक के रुझानों के अनुसार, इस सीट पर अरविंद केजरीवाल को 39,506 वोट मिले हैं।

Delhi election results 2020, Delhi chunav parinam 2020, Delhi Chunav Result 2020,Delhi Vidhan Sabha Election Result 2020, Delhi election result 2020 in Hindi, Delhi Assembly Election Results 2020, Delhi Election Result, Delhi election result 2020 vidhan sabha, Delhi Vidhan Sabha Chunav Results 2020, Delhi election results, Delhi election result live today, new delhi seat, Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Results, election result 2020, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली चुनाव परिणाम, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा, दिल्ली चुनाव परिणाम आज, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम, चुनाव परिणाम 2020, अरविंद केजरीवाल, अमित शाह, मनीष सिसोदिया, मनोज तिवारी, नई दिल्ली सीट

Recommended Video

    I Love You कहकर केजरीवाल ने किया दिल्ली का धन्यवाद

    भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव 20,227 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 2871 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इससे पहले यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को जीत मिली थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नुपूर शर्मा को 31583 मतों से पराजित किया था। अरविंद केजरीवाल को जहां 57213 वोट मिले थे, वहीं भाजपा उम्मीदवार नुपूर शर्मा को 25630 वोट मिले थे।

    दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। दिल्ली में करीब 21 मतगणनना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। कुल पांच एग्जिट पोल्स में दिल्ली विधानभा की कुल 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 56 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को 14 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

    बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+