Delhi Car Blast: ब्लास्ट वाली आई20 कार हरियाणा की थी? विस्फोट का कौन जिम्मेदार?

Delhi Car Blast Updates:सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ, जिसने लोगों को एकदम से दहशत में ला दिया, लोग अपने काम-धाम से घरों की ओर वापस ही जा रहे थे कि अचानक हुए कार ब्लास्ट ने सबको हिलाकर रख दिया, धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, इस धमाके में अब तक 8 लोग मर गए हैं और काफी लोग घायल हैं।

घटना की जांच जारी है तो वहीं दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम मौके पर पहुंची।

Delhi Car Blast Updates

ब्लास्ट जिस कार में हुआ वो आई20 थी, जो कि हरियाणा की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक I-20 कार के मालिक सलमान को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

LNJP अस्पताल में भर्ती हैं घायल (Delhi Car Blast)

गौरतलब है कि आज सुबह ही फरीदाबाद में बड़ी माता में आरडीएक्‍स सहित अन्‍य विस्‍फोटक बरामद हुआ था और शाम को ब्लास्ट हुआ, अब इसमें कोई कनेक्शन है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया बयान (Delhi Car Blast)

जहां पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचें और घायलो से मुलाकात की है। उन्होंने इस बारे में एक बयान भी जारी किया है कि 'आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है।

'हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे'

आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।'

हवाई अड्डे, दिल्ली मेट्रो हाई अलर्ट पर (Delhi Car Blast)

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है - जिसमें हवाई अड्डे, दिल्ली मेट्रो, विरासत स्थल, सरकारी भवन और इसके सुरक्षा घेरे में आने वाले अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल हैं।

इस हमले के लिए कौन ज़िम्मेदार है, प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री?

तो वहीं इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने ने कहा, 'आज सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए, क्या सरकार किसी धमाके का इंतज़ार कर रही थी? इस हमले के लिए कौन ज़िम्मेदार है, प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री? इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसकी पूरी जाँच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+