Chandni Chowk Closed: दिल्ली ब्लास्ट के बाद चांदी चौक मार्केट इतने दिन के लिए हुआ अब बंद, जानिए कब तक खुलेगा?
Chandni Chowk Market Closed After Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) शाम लालकिला इलाके में हुए ब्लास्ट ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी कार में हुए जोरदार विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। इसी बीच प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से चांदनी चौक मार्केट को फिलहाल बंद रखने का आदेश दिया है।
चांदनी चौक मार्केट 11 नवंबर को रहेगा बंद
दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने घोषणा की है कि चांदनी चौक मार्केट मंगलवार यानी 11 नवंबर को बंद रहेगा। दरअसल धमाका जिस जगह हुआ वह इलाका सीधे चांदनी चौक से जुड़ा हुआ है। हादसे के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और जांच टीमें मौके पर जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक फोरेंसिक टीम की जांच पूरी नहीं होती, बाजार को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

स्थानीय व्यापारियों ने भी प्रशासन के इस कदम का समर्थन किया है और कहा है कि "जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, सुरक्षा सबसे पहले।"
🔹 कब खुलेगा चांदनी चौक मार्केट?
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि 11 नवंबर के बाद मार्केट कब खोला जाएगा। स्थिति के आकलन के बाद ही आगे का फैसला किया जाएगा। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने बिना वजह घर से ना निकलने की सलाह दी है। ऐसे में फिलहाल 2 से 3 दिन चांदनी चौक मार्केट ना जाने का प्लान बनाए।
यह मार्केट रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही वाला इलाका है। इसी वजह से पुलिस नहीं चाहती कि किसी तरह की भीड़ या अफरा-तफरी से जांच में बाधा पड़े। प्रशासन ने बताया कि अगर हालात सामान्य रहे तो बाजार बुधवार दोपहर तक खोला जा सकता है।
🔹 कैसे हुआ दिल्ली में धमाका -कार में अचानक हुआ विस्फोट
सोमवार (10 नवंबर) शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई थी और तभी उसमें तेज धमाका हुआ। देखते ही देखते आसपास खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और सड़क पर भगदड़ मच गई।
पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि कार में बैठे दो से तीन लोग मौके पर ही झुलस गए, जबकि कई राहगीर आग की चपेट में आ गए। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई वाहनों के शीशे टूट गए और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।
🔹 कहां हुआ धमाका?
धमाका लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर, दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ। यह इलाका बेहद व्यस्त रहता है और यहां से चांदनी चौक, जामा मस्जिद और दरियागंज तक लगातार भीड़ रहती है। दिल्ली फायर सर्विस को शाम 7:05 बजे सूचना मिली, जिसके बाद सात फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
🔹 लालकिला से मेट्रो स्टेशन तक सुरक्षा सख्त
धमाके के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी कि लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को बंद कर दिया गया है, हालांकि मेट्रो ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। यात्रियों को फिलहाल अन्य गेटों से एंट्री और एग्जिट की अनुमति दी जा रही है।
🔹 दिल्ली पुलिस, एनआईए और स्पेशल सेल की टीम मौके पर
धमाके की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए (NIA) और फोरेंसिक टीम मौके पर हैं। गृह मंत्रालय ने पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। जांच एजेंसियों का फोकस इस बात पर है कि कार में किस तरह का विस्फोटक इस्तेमाल हुआ और यह आतंकी साजिश का हिस्सा था या कोई स्थानीय साजिश।












Click it and Unblock the Notifications